सुलतानपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग, 11 घर जलकर राख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करौंदीकला/ सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सकरदे गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से 11 घर जलकर राख हो गए। घरों में रखी नकदी समेत हजारों का सामान और मोटर साइकिल जल गई। 

ग्राम पंचायत सकरदे में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से भारत निषाद, ओमप्रकाश, राम भवन, शीला, रोहित, गणेश, राहुल, विकास का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जबकि शिवकुमार निषाद, मनफूल और राजमणि के घर में आग लगने से मोटर साइकिल सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह व प्रधान कमलेश निषाद ने दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में सफल रहे। सुबह लेखपाल ने नुकसान का आंकलन करते हुए मदद का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें -आंबेडकर नगर : जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

संबंधित समाचार