आंबेडकर नगर : जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बसखारी/ आंबेडकर, अमृत विचार। बसखारी थाना क्षेत्र के परड़िया फौलाद पुर‌ में स्थित एक किराना/जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई । जिसमें किराना व जनरल स्टोर से संबंधित सामानों के साथ गृह उपयोग में आने वाली टीवी, फ्रीज आदि कई कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गई। जले हुए सामानों की कीमत करीब 6 लाख रुपए की  बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार परड़िया फौलादपुर निवासी मंसाराम यादव अपने मकान में किराने व जनरल स्टोर से संबंधित दुकान किए हुए थे। जिसमें शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई और देखते ही देखते मकान व दुकान में रखा हुआ सारा सामान धू-धू कर जलने लगा।

हल्ला गुहार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक दुकान व घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े : Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, करीब 60.96 प्रतिशत हुई वोटिंग

संबंधित समाचार