बहराइच: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नानपारा के नहसुतिया गांव निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। मायके के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के मजरा बरूहा निवासी छब्बेलाल ने कोतवाली नानपारा पुलिस को तहरीर दी। उसका कहना है कि उसने अपनी 25 वर्षीय बहन फूल कुमारी का विवाह कोतवाली नानपारा के नहसुतिया गांव निवासी विशेश्वर के साथ 3 वर्ष पूर्व किया था।

विवाह के समय हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था, इसके बावजूद ससुराल के लोग दो वर्ष से बाइक और नगदी के लिए बहन को प्रताड़ित कर रहे थे शुक्रवार शाम को बहन की ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद लाश को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया।

महिला के भाई की सूचना पर कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

 

यह भी पढ़े : भारत नेपाल सीमा पर लोकसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा : SSB और पुलिस ने बरामद की सात पेटी में 210 शीशी नेपाली शराब

 

 

संबंधित समाचार