Unnao News: बीएसए ने अलग-अलग विद्यालयों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले शिक्षक स्टाफ का रोका वेतन...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरास ब्लाक के बसंतखेड़ा विद्यालय के प्रधान व सहायक शिक्षक सहित शिक्षा मित्र थे अनुपस्थित

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव बीएसए के निर्देश पर विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों के बीईओ को निरीक्षण के दौरान अलग-अलग विद्यालयों का शिक्षण स्टाफ अनुपस्थित मिला था। इसमें एक प्रधान शिक्षक, दो सहायक शिक्षक समेत स्टाफ के 10 लोग शामिल हैं।

खास बात यह है औरास ब्लाक के बसंतखेड़ा स्थित विद्यालय में तैनात प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक व अनुदेशक तीनों गायब मिले थे। बीएसए ने सभी का अनुपस्थित दिवस का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया है।

बता दें शिक्षा सत्र के शुरू में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर शासन का जोर रहता है। इसलिए मातहतों को विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के अधिकारियों को निर्देश हैं। बीएसए संगीता सिंह ने बीते विभिन्न ब्लाकों के बीईओ से विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया था। 

उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र व अनुदेशक की रिपोर्ट बनाकर बीएसए को उपलब्ध करायी। बीएसए ने औरास ब्लाक के बसंतखेड़ा स्थित परिषदीय विद्यालय के प्रधान शिक्षक रइसुल इस्लाम, सहायक शिक्षिका प्रीति वंदना व शिक्षामित्र दृगपाल, सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के रायसिंह खेड़ा परिषदीय विद्यालय की शिक्षामित्र रीना सिंह, मनभौना परिषदीय विद्यालय की निशा देवी व चिलौला परिषदीय विद्यालय के सहायक शिक्षक सतेंद्र सिंह सेंगर, बिछिया ब्लाक क्षेत्र कटरा कुमेदानखेड़ा परिषदीय विद्यालय की शिक्षामित्र ज्योति साहू व जगवा के सुनील कुमार, फतेहपुर चौरासी ब्लाक के शिक्षामित्र अनुज तिवारी व बीघापुर ब्लाके के गंगानगर परिषदीय विद्यालय में कार्यरत अनुदेशक सुशीला देवी का एक दिन का वेतन रोका है। विभागीय अधिकारी ने अनुपस्थित मिले सभी लोगों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: उन्नाव में बसपा प्रत्याशी अशोक पांडे बोले- साक्षी महाराज ने मुझे अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी

संबंधित समाचार