कुत्तों का आतंक:: सात साल की मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला...मुंह और कंधे पर काटा टांग भी नोच डाली, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद जिले में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बड़ता जा आरा है। शहरी इलाके हो या फिर ग्रामीण आए दिन आवारा कुत्तों के हमला करने और घायल करने की खबरें आना आम बात हो गई है। जिला अस्पताल में भी लगातार डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके मुरादाबाद जिला प्रशासन आवारा कुत्तों के आतंक से आम जनता को निजात दिलाने में विफल साबित हो रहा है। 

ताजा मामला मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके की हिमगिरि कालोनी से सामने आया है। यहां सात साल की मासूम नेहा को आवारा कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक गली में कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। 

कुत्तों के हमला करने के बाद बच्ची की चीखपुकार से आसपास के लोगों ने आवारा कुत्तों से बच्ची को बचाया और जिला अस्पताल ले गए। जहां मासूम का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। ये तीनों घटनाएं हिमगिरि कालोनी की बताई जा रही हैं। इलाके के रहने वाले लोगों का कहना है की आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी पर हमला कर उसे घायल कर रहे हैं। कई बार नगर निगम में इसकी शिकायत की है लेकिन, कार्रवाई शून्य है।

ये भी पढ़ें :-  मनमाना 'सिस्टम', शव के पोस्टमार्टम में 'कागज' का लंबा इंतजार

संबंधित समाचार