बहराइच: नहर में अज्ञात युवक का नग्न अवस्था में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बेलहा बेहरौली तटबंध के निकट नहर में एक अज्ञात युवक का दो से तीन दिन पुराना शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलहा बेहरौली तटबंध इमामगंज सरयू नहर पर बना हुआ है। नहर में पूसूपुरवा गांव के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों ने देखा। शव पर कपड़े नहीं थे। आसपास के लोगों ने नहर में शव देखा तो थाने की पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज शिवपुर राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव की टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से पहचान करवाई। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं शरीर पर कोई कपड़ा न होने से लोगों में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। युवक की पहचान के लिए जिले के अन्य थानों को फोटो भेजी गई है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है।

ये भी पढ़ें -पीलीभीत: नहर में डूबकर दिल्ली के युवक की मौत, मदद के लिए मछुआरों ने मांगे पैसे...मचा हड़कंप

 

संबंधित समाचार