Video: बछरावां में बोलीं प्रियंका गांधी-जनता को गुमराह करती है भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली दौरे के तीसरे दिन प्रियंका गांधी ने बुधवार को चुनावी प्रचार का आगाज किया है। रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव मैदान में है। बछरांवा विधानसभा से प्रियंका गांधी ने प्रचार अभियान शुरू किया। सबसे पहले वह थुलवासा में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायबरेली से उनके परिवार का पुराना रिश्ता है। सामाजिक मुद्दों को लेकर आक्रमक प्रियंका गांधी भाजपा पर हमलवार रही। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम जनता को गुमराह करने का काम किया है। हमारी सरकार आएगी तो आशा वर्कर, मनरेगा आदि कर्मचारियों का मानदेय करेंगे दुगना करेंगे। अंग्रेजी सरकार के समय से पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ जुड़ा संबंध अभी भी है जीवंत है। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा ने आम जनता को गुमराह करने का किया काम है। हमारी सरकार आएगी तो आशा वर्कर, मनरेगा आदि कर्मचारियों का मानदेय दोगुना करेंगे। कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनायेगे। जीएसटी की समस्या दूर करेंगे। भाजपा के लोग चुनाव के पहले 200 रूपये सिलेंडर का दाम कम करके दे लॉलीपॉप दे रहे हैं। 

17 - 2024-05-08T135543.409

प्रियंका ने कहा कि इस जिले से हमारा पुराना नाता है। ब्रिटिश गवर्नमेंट के समय से पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ जुड़ा संबंध अभी भी जीवंत है। प्रियंका ने भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी को विजई बनाने की अपील की। कहा राहुल गांधी को जिताएंगे तो आपको दो - दो सांसद मिल जायेंगे। उनके साथ मैं भी रहूंगी। मिलकर आपकी समस्याओं को दूर करूँगी। प्रियंका गांधी आज दर्जनों नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें -Kanpur: कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन, राकेश सचान ने पहनाया BJP का पटका

संबंधित समाचार