Unnao: उम्र देख कर अंदाजा मत लगाइयों, क्या कह रहे हो छोरे तेरे यार के चर्चें बहुत दूर दूर तक हैं...असलहे के साथ रील बनाते युवक का Video वायरल
उन्नाव में असलहे के साथ रील बनाते युवक का वीडियो वायरल हो रहा
उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने सोशल साइट पर असलहे के साथ रील बनाकर अपलोड की। जिसे कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जिले के आलाधिकारियों ने संज्ञान लिया और युवक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिस पर पुलिस युवक का पता लगाने में जुट गयी है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि बुधवार को सोशल साइट पर एक 14 मिनट का वीडियो वॉयरल हुआ। जिसमें एक युवक हाथ में अवैध असलहा के साथ रील बनाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। रील में बैकग्राउंड म्यूजिक बज रही है और उसमें असलहा खोलते हुए कह रहा है कि उम्र देख कर अंदाजा मत लगाइयों, क्या कह रहे हो छोरे तेरे यार के चर्चें बहुत दूर दूर तक हैं।
रील का वीडियो वॉयरल होने पर उन्नाव के पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और वीडियो की जांच पड़ताल कर युवक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। वीडियो बांगरमऊ क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वहीं बांगरमऊ पुलिस ने युवक का पता लगाने के लिये खोज बीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वॉयरल वीडियो संज्ञान में आया है, युवक का पता लगाया जा रहा है, उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।
ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show: कानपुर में चार मई को गुमटी गुरुद्वारे से पीएम मोदी का शुरू होगा रोड शो...पार्षद जुटाएंगे भीड़
