गोंडा: बारात से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। बीती रात बारात से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम देवी तिलमहा के मजरा पंडापुरवा निवासी टिंकू शुक्ला पुत्र माधव राज बाइक से शुक्रवार की रात परसपुर क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर मेंहदीहाता नचनी के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह नें बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़े : Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, करीब 60.96 प्रतिशत हुई वोटिंग

 

संबंधित समाचार