बरेली: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों ने युवक को पीटा...पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारात में डीजे बजाने को लेकर बारातियों से विवाद हो गया। उसके बाद बारातियों ने युवक को बुरी तरह मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना अलीगंज के गांव घाट का रहने वाला 28 वर्षी हरपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राठौर वाली गली में बारात आई थी। इसमें डीजे पर गाने लगाने को लेकर बारातियों में आपस में विवाद हो गया। हरपाल अपने दरवाजे पर खड़े यह सब देख रहा था। झगड़ा करते हुए बाराती उसके दरवाजे पर आ गए। उसने बारातियों से झगड़ा करने को मना किया, जिस पर बारातियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से मारा पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दावत से लौट कर आ रही युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज 

संबंधित समाचार