मुरादाबाद : जिला कारागार के सामने आपस में भिड़ी महिलाएं, मौके पर पहुंची पुलिस...जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शराबी ने ई-रिक्शा सवार ने महिलाओं का किया पीछा, हुई मारपीट,पहुंची पुलिस

जिला कारागार के सामने विवाद करती महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला कारागार के सामने दोपहर 12:00 बजे के दौरान राह चलते एक महिला चोटिल हो गई। इसके बाद वह महिलाएं आपस में लड़ने झगड़ने लगी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिसकर्मी महिलाओं को समझा रहे थे। उनके न समझने पर उन्हें थाने लाने की तैयारी कर रहे थे। कांस्टेबल ने महिला थाने फोन कर सरकारी जीप मंगाई थी।

विवाद कर रही महिलाओं में एक महिला का आरोप था कि दोपहिया वाहन उसकी स्कूटी में लड़ गया और दूसरी महिला ने चोटिल महिला को मारा भी। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्ष की महिलाओं की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बताया यह भी जा रहा है कि कुछ महिलाएं हरथला की ओर से ई रिक्शा से बाजार की ओर जा रही थीं। महिलाओं का कहना है कि पीलीकोठी से एक शराबी उनका पीछा करता नजर आया। महिलाओं को जब इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी ई रिक्शा जेल के सामने रुकवा ली और जैसे ही शराबी व्यक्ति रोड़ से गुजरा महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। महिलाओं का कहना है कि एक अन्य महिला की मदद से शराबी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी जेल के सामने पहुच गई थी और घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए फरार शराबी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : युवती को धमकाया, शादी नहीं की तो चेहरे पर डाल दूंगा तेजाब

संबंधित समाचार