बरेली: विपक्ष दलों के नेताओं ने भाजपा का थामा हाथ, सदस्यता की ग्रहण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर सपा समेत दूसरे दलों से आए नेताओं और ग्राम प्रधानों की पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 

भोजीपुरा से सपा के पूर्व जिला सचिव अर्जुन सिंह नीटू, प्रधान लालता प्रसाद, अरविंद सिंह, वीरपाल, रवि जोहरी, राजीव मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, समीर अंसारी, वसीम अंसारी, मयूर सिंह, महेंद्र मौर्य, मनोज दीवाकर, विजय शुक्ला, बहेड़ी से बसपा के जोनल कॉर्डिनेटर रहे गंगाराम मौर्य, रामदयाल मौर्य, नन्हेलाल, मेवाराम समेत 15 से अधिक सभासद और 20 से अधिक प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक डाॅ. डीसी वर्मा, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, वीरपाल गंगवार, राहुल साहू, मेघनाथ सिंह कठेरिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए खुशखबरी, बरेली सिटी से काशीपुर के बीच चलेगी मेमू ट्रेन

संबंधित समाचार