BJP में जल्द हो सकती है मनोज पांडेय की एंट्री, कई शीर्ष नेताओं से हुई मुलाकात-रायबरेली से होंगे प्रत्याशी!

BJP में जल्द हो सकती है मनोज पांडेय की एंट्री, कई शीर्ष नेताओं से हुई मुलाकात-रायबरेली से होंगे प्रत्याशी!

लखनऊ/ रायबरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सीटों को लेकर रोज नए समीकरण सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों की तरफ से रायबरेली सीट को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विधायक मनोज पांडेय जल्द ही भाजपा में एंट्री लेने वाले हैं और पार्टी उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाएगी। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी से जुदा हुए मनोज पांडेय ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी से विधायक हैं और क्षेत्र में उनकी छवि काफी अच्छी मानी जाती है। हाल ही में उन्होंने सपा के विधानसभा में मुख्य सचेतक पद से किनारा कर लिया था। अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने पहुंचे मनोज पांडेय ने कहा था कि सपा की विचारधारा से वे संतुष्ट नहीं हैं। 

सूत्रों की मानें तो हाल ही में मनोज पांडेय ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मुलाकात भी की है। जिसके बाद से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि मनोज पांडेय को भाजपा पार्टी में शामिल कर रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव में उतरेगी। हालाँकि इसको लेकर अभी तक पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें -लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ा पार्टी का साथ

ताजा समाचार

भीषण गर्मी से कासगंज डिपो की आय में आई भारी कमी, यात्री न मिलने की वजह से खाली दौड़ रहीं बसें
कासगंज: 'युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही है एक मात्र लक्ष्य': ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह
सिद्धार्थनगर में गरजे अखिलेश, कहा- चार जून के बाद सरकार-मंत्रिमंडल के साथ 'मीडिया मंडल' भी बदल जाएगा
Lucknow voting: नवदीप रिणवा ने डाला Vote, मतदान की तैयारियों को लेकर दी जानकारी
लखीमपुर खीरी: कैंटीन के फ्रिजर में चिपके मिले चाचा-भतीजे के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आईपीएल नीलामी में आरसीबी द्वारा चुने जाने से पहले क्रिकेट छोड़ने का मन बना रहे थे स्वप्निल सिंह