कासगंज: 'युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही है एक मात्र लक्ष्य': ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: जिस और जवानी चलती है उस और जमाना चलता है, आज भारत देश मे 60 प्रतिशत से अधिक युवाओं कि भागीदारी है, लेकिन उचित मार्गदर्शन के आभाव मे युवा असमंजस में है। युवा रोजगार सृजन के क्षेत्र मे खासे पीछे है जबकि सरकारों द्वारा उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। यह कहना है कासगंज ब्लॉक प्रमुख एवं सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत क़े सुपुत्र यशवीर राजपूत का जिन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बेहद बेबाकी से अमृत विचार समाचार पत्र के प्रश्नों का जबाव दिया। 

प्रश्न 1- आप स्वंम ब्लॉक प्रमुख है एवं आपके पिताजी विधायक सदर है ऐसे में क्षेत्र की जनता को आपसे अनेको अपेक्षाएं है, आपकी प्राथमिकताएं किन क्षेत्रों मे है?

ब्लॉक प्रमुख यशवीर- देखिए कासगंज विधान सभा का क्षेत्र काफी बड़ा है ऐसे मे यहां स्थानीय स्तर पर विकास तो प्रमुखता से मुख्य विषय है ही,लेकिन इसके बाबजूद एक सीमित समय मे हर क्षेत्र तक कार्य करा पाना संभव नहीं है। अतः लोगो की मांग के आधार पर कार्यों का चयन किया जाता है।

प्रश्न 2- उद्योग धंधे एवं स्व रोजगार के क्षेत्र मे कासगंज काफी पिछड़ा हुआ है इस विषय में आपका क्या नजरिया है?
आपका कथन सही है, लेकिन इसके लिए बड़े स्तर पर कार्य करने कि आवश्यकता है एक ओर जहां युवाओं मे जागरूकता में वृद्धि करनी होंगी और उनको स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना होगा। सरकार सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं को ही आगे आना होगा। वर्तमान मे अनेको कार्यक्रम ऐसे चल रहें है जहां युवाओं के कौशल को निखारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रश्न 3- कासगंज नगर मे स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रेरित करने क़े लिए आप स्वयं से क्या कार्य योजना रखते हैं?
यशवीर- देखिये स्थानीय स्तर पर जो भी युवा स्वरोजगार के इच्छुक हो और उनको जानकरी का आभाव हो या प्रक्रिया मे उनको कहीं समस्या आ रही हो वो कभी भी संपर्क करके अपनी समस्या साझा कर सकते हैं, हर स्तर पर उनको पुर्ण सहयोग किया जाएगा और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। 

प्रश्न 4- युवाओं क़े लिए क्या कोई संदेश देना चाहते है आप?
यशवीर- देखिये वर्तमान समय मे युवा वर्ग बेहद तार्किक सोच और समझ रखता है, आधुनिक जमाना है अतः युवाओं को धनोपार्जन के लिए नए नए विचारों का सृजन करना चाहिए।  कासगंज मे अनेकों कार्य है जो किए जा सकते है। युवा आगे आए नई सोच के साथ उनको हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा, उनके द्वारा सृजित कि गई नवीनता से जहां एक और क्षेत्र का विकास होगा तो दूसरी तरफ अन्य युवा प्रेरणा प्राप्त करके उत्साहित भी होंगे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: साइबर के समुंद्र में डूब रहे नौनिहाल, अभिभावक अनजान

संबंधित समाचार