Kanpur: सजेती में लाखों रुपये के जेवरात व नगदी ले गए चोर...दो सगे भाइयों सहित भतीजे के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के सजेती में लाखों रुपये के जेवरात व नगदी ले गए चोर

कानपुर, अमृत विचार। सजेती थानाक्षेत्र के कोहरा गांव में बीती रात घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात समेत 82 हजार की नगदी पार कर ले गए। चोरों ने दो भाइयों व भतीजे सहित एक ही घर को बनाया निशाना। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सजेती थानाक्षेत्र के कोहरा गांव में रविवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक ही घर के दो सगे भाइयों में उमेश सिंह, राजेश सिंह पुत्रगण देवपाल सिंह व उनके भतीजे गुरचरण सिंह पिता विवेक सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए। 

रविवार की रात को घर में घुसकर अलमारी के ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व 82 हजार रुपये नगद पार कर ले गए। पुलिस को उमेश सिंह व राजेश सिंह ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 19 मई दिन रविवार की रात्रि को घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर उमेश सिंह के यहां से तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी व सोने की सलाई, तीन जोड़ी चांदी पायल, चांदी की चूड़ी एवं छह चांदी के सिक्के, कानों के चार जोड़ी बाला तथा 250 ग्राम चांदी नगर 82000 ले गए। 

वहीं राजेश सिंह के कमरे से दो जोड़ी कानों के बाले, एक सोने का मंगलसूत्र, नाक की कील, तीन जोड़ी चांदी की पायल तथा दो चोरी चांदी के सिक्के एक चांदी की चूड़ी तथा 100 ग्राम चांदी  व ₹10000 नगद एवं गुल चरण सिंह के यहां से तीन जोड़ी पायल, कानों के दो जोड़ी बाले, एक सोने का मंगलसूत्र सहित आदि जेवरात ले गए। राजेश सिंह ने बताया कि सुबह जब सभी की नींद खुली तो घर के कमरे का ताला टूटा देख सब लोग हैरान रह गए। जब वह कमरे के अंदर गए।तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है।

चोर अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवराज समेत नदी पार कर ले गए। घटना की सूचना सजेती थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। सजेती थानाप्रभारी बृजभान सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर वोटिंग जारी... फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने सपाइयों पर बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

संबंधित समाचार