Lucknow voting: लोकसभा चुनाव में मौलाना Farangi Mahali और Qazi E Shahar ने किया मतदान, जनता से की ये अपील
लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज लखनऊ लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। ऐशबाग ईदगाह के इमाम और इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चौक स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक कॉलेज में मतदान किया। मतदान करने के बाद मौलाना फरंगी महली ने अवाम से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का पर्व है और सभी को मतदान करना चाहिए। ऐसे में गर्मी की परवाह किए बिना लोगों को घरों से निकलना चाहिए।
वहीं काज़ी ए शहर मुफ्ती अबुल इरफान मिया फरंगी महली ने भी मतदान करने के बाद लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवाम अपने मुद्दों को लेकर वोट करती है और सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर वोट कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि सबको घरों से निकलकर वोट करना चाहिए और अच्छे नुमाइंदों को चुनना चाहिए। नुमाइंदे ऐसे हो जो मुल्क और जनता का ख्याल रखें।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राजधानी लखनऊ, अमेठी, रायबरेली और बाराबंकी समेत 14 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजें से मतदान शुरु हो गया जो शाम 6 बजे तक चलेंगा। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक मोहनलालगंज, 51.08 फीसदी, लखनऊ 41.90 फीसदी, रायबरेली 47.83 फीसदी, अमेठी 45.13 फीसदी, जालौन 46.22 फीसदी, झांसी 52.53 फीसदी, हमीरपुर 48.87 फीसदी, बांदा 48.08 फीसदी, फतेहपुर 47.25 फीसदी, कौशाम्बी 43.08 फीसदी, बाराबंकी 55.35, फैजाबाद 48.66, कैसरगंज 46.08 फीसदी, गोण्डा 43.23 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। वहीं यूपी में कुल 47.55 फीसदी मतदान हुआ है।
ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी में अब 47.55 फीसदी हुआ मतदान, सबसे आगे बाराबंकी तो लखनऊ सबसे पीछे
