लखनऊ : कुर्सी पर बैठा मिला सेवानिवृत्त शिक्षिका का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गोसाईंगंज थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी में रविवार देर रात सेवानिवृत्त शिक्षिका ऊर्जा चक्रवती (62) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कुर्सी पर बैठा मिला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फिर परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी के मुताबिक, टीचर्स कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका ऊर्जा चक्रवती बीते छह माह से अकेले रहती थी। भाई संजय यादव ने बताया कि ऊर्जा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षिका थी। कई वर्ष पूर्व उनके बहनोई का देहांत हो चुका है। उनकी बहन की कोई संतान नहीं है। तीन दिन पूर्व पड़ोसियों ने उन्हें अंतिम बार देखा था। इसके बाद से किसी ने भी उन्हें बाहर नहीं निकलते नहीं देखा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊर्जा के घर का दरवाजा भीतर से बंद था और अंदर से दुर्गन्ध तेजी से उमड़ रही थी। जिससे लोगों को वहां ठहराना भी दूभर हो चुका था। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के घर का दरवाजा तोड़ उनके शव को कुर्सी पर बैठा पाया।  प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भाई ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार