Auraiya News: हमलावरों ने मां-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला...हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में हमलावरों ने मां-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला

औरैया, अमृत विचार। एरवाकटरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम एरवाटीकुर के मजरा तकिया गांव में रविवार रात हमलावरों ने मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

तकिया गांव निवासी सुरेंद्र ऊर्फ भगत उम्र 45 वर्ष अपनी मां रामदेवी बेबा पत्नी मेवाराम उम्र 65 वर्ष के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने  धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में घायल अपनी दादी की आवाज सुनकर नातिन कुमारी राधा जाग गई। उसने देखा कि चाचा व दादी खून से लथपथ पड़े हुए है। 

आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जहां उन्हें सीएचसी एरवाकटरा लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. मोहित यादव ने बताया मां बेटे के सिर में गंभीर चोट पहुंची है। जिसमें गहरा घाव भी है। हालात ज्यादा नाजुक होने के कारण एम्बुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया। वहा पता चला उन्हें सैफई से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। 

जहां सीओ अशोक कुमार एवं कस्बा इंचार्ज अब्दुल सत्तार, प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने मे लगे हुए हैं। चर्चा यह है कि घटना की जानकारी नहीं हो पा रही की हमला किस लिए किया गया। दूसरी ओर पीड़ित परिवार के यहां फरवरी 2023 में एक बड़ी चोरी भी हुई थी। जिसमें सोना-चांदी भी  चोरी गए थे। मामला खुल नहीं सका था। इस घटना पर गांव में भय व्याप्त है।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर वोटिंग जारी... फतेहपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने सपाइयों पर बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

संबंधित समाचार