Kanpur Crime: रंजिश में भाजपा पार्षद व उसके साथियों पर हमला, चार घायल, पूरी वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में रंजिश में भाजपा पार्षद व उसके साथियों पर हमला

कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद थानाक्षेत्र में अशोक नगर से भाजपा पार्षद और उसके साथियों पर शुक्रवार देर रात इलाके के दबंगों ने रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। जिससे चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान घटना स्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

पार्षद पवन गुप्ता ने बताया कि आरके नगर निवासी आशीष सविता नेहरु नगर में एक व्यक्ति के यहां काम करता था। बीते कुछ महीनों से उसने वहां पर काम छोड़ दिया जिसके बाद अब वह उनके यहां कार्यालय पर काम करता है। जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश मानते हैं।

पवन ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह चचेरे भाई मयंक गुप्ता,नगर निगम के कर्मचारी मुकेश मिश्रा उर्फ भीम और आशीष सविता के साथ नेहरु नगर अंध विद्यालय के पास प्रापर्टी डीलर अजय यादव से मिलने गए थे।

आरोप है कि तभी अंध विद्यालय के पास रहने वाले आरोपियों ने अपने तीन भाई, भांजे समेत 20 लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें उसके साथ ही सभी के सिर फट गए। वहीं बीच बचाव में अजय यादव को भी चोटें आई हैं।

पूरी घटना अजय के आफिस में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में नजीराबाद थाना प्रभारी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिये भेजा गया है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़े- Ganga Mela 2024: Kanpur का प्रसिद्ध गंगा मेला...आज निकलेगा रंग का ठेला, होरियारों की फौज तैयार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज