बरेली: बाइक सवारों ने की ई-रिक्शा में बैठी महिला से छेड़छाड़, एक को पकड़ा साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।  किला क्षेत्र में पति के साथ ई-रिक्शा से जा रही महिला के साथ बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। महिला के पति ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जिससे बाइक भी गिर गई लेकिन दूसरा मौका पाकर भाग गया। किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी और बच्चों समेत अपनी बुआ के घर गुलाबनगर बजरिया जा रहा था। एक स्कूल के मोड़ के पास बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे।

उन्होंने एक आरोपी को राहगीरों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन उसका साथी भाग गया। पकड़ा गया युवक सचिन रस्तोगी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-बरेली: 10 विभाग मिलकर संचारी रोगों का करेंगे नियंत्रण, एक अप्रैल से शुरू होगा अभियान

संबंधित समाचार