बरेली: नगर निगम ने एक दिन में वसूला पौने दो करोड़ का टैक्स 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के एक दिन पहले नगर निगम ने एक दिन में रिकार्ड पौने दो करोड़ रुपये की वसूली की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के कैश काउंटर पर दोपहर में टैक्स जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी।

इस पर एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया। जोन कार्यालयों और ऑनलाइन टैक्स भी जमा हुआ। उन्होंने बताया कि रविवार को भी जोन कार्यालय खुलेंगे और टैक्स जमा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-बरेली: छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल, बना रहे शादी का दबाव

संबंधित समाचार