लोकतंत्र और संविधान बचाना है तो इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएं: लालजी वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन, अयोध्या, अमृत विचार। देश का लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए सभी लोगों को मिलकर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना होगा। नहीं तो आने वाले समय में संविधान का वजूद खत्म हो जाएगा।

उक्त विचार अम्बेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन  प्रत्याशी विधायक लालजी वर्मा ने मंगलवार को तारुन ब्लाक क्षेत्र के लालगंज बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस देश के संविधान को रौंदने का काम किया जा रहा है। 

इस लड़ाई को अपनी लड़ाई मानकर सर्व समाज को भाजपा को मिलकर सत्ता से दूर करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम निषाद तथा संचालन अजीत पटेल व अयोजन सुधीर वर्मा ने किया। 

समारोह को सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, राम नेवल वर्मा, कमला प्रसाद बागी, प्रेम नरायन यादव, राम सुन्दर यादव, राजेश वर्मा, विजय यादव, हरीराम वर्मा, शारदा वर्मा, सुरेन्द्र बागी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: मतदाताओं को जगाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली रैली

संबंधित समाचार