BSP ने जारी की 12 लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट, लखनऊ से सरवर मलिक को मिला टिकट 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी ने अपने 12 लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से सरवर मलिक को लखनऊ सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि मोहनलालगंज सीट से राजेश कुमार उर्फ़ मनोज प्रधान को पार्टी ने टिकट दिया है। 

पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, मथुरा से सुरेश सिंह, मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकीजी, उन्नाव से अशोक कुमार पाण्डेय, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदू चौधरी, और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है। 

देखें लिस्ट -

24 - 2024-04-03T173943.971

ये भी पढ़ें -   राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन किया दाखिल, बहन प्रियंका के साथ किया रोड शो

संबंधित समाचार