लखीमपुर-खीरी: तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी पर नकदी समेत जेवर ठगने का भी आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना निघासन क्षेत्र की एक एक महिला ने एक तांत्रिक (मौलवी) पर एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी ने जेवर और 90 हजार रुपये भी ठग लिए हैं। एएसपी पूर्वी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने थाना निघासन पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

थाना निघासन क्षेत्र की एक महिला बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उसने एएसपी पूर्वी पवन गौतम को तहरीर देकर बताया कि वह सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ रहती थी। उसका पति बाहर मजदूरी करता है। करीब एक साल पहले उसकी मां की तबियत बिगड़ गई। जिस पर उसने मां का काफी इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

 तभी उसका थाना निघासन के गांव करमूपुरवा निवासी एक तांत्रिक मौलवी से उसका संपर्क हुआ। मौलवी ने मां को ठीक करने का दावा किया। वह उसके भरोसे में आ गई और अपनी मां को लेकर इलाज कराने उसके वहां जाती रही। महिला का कहना है कि आरोपी पहले उसे और उसकी मां को अदलाबाद के जंगल में ले गया। बहाने से उसकी मां को जंगल में ही इधर उधर भेज दिया। 

मां के जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से लगातार आरोपी डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। साथ ही उसकी मां से करीब 90 हजार रुपए और जेवर भी ठग लिए। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की करीब दो माह पहले मौत हो चुकी है।

आरोपी लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। इससे परेशान पीड़िता ने अपने पति को पूरी बात बताई तो उसने 18 मार्च को झंडी चौकी व 20 मार्च को थाना निघासन पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिसने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने प्रभारी निरीक्षक निघासन को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- बसपा ने युवा चेहरे पर लगाया दांव, अंशय को खीरी से बनाया प्रत्याशी

संबंधित समाचार