प्रयागराज में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगमनगरी में देश के राष्ट्रीय ध्वज का यानि तिरंगे का लगातार अपमान हो रहा है। अधिकारी और शहर के महापौर इस पर ध्यान नही दे रहे है। कहीं फटा तो कहीं धूमिल तिरंगा चौराहों पर लहरा रहा है। काफी समय से चौराहे पर फटे और धूल फांक रहे राष्ट्र ध्वज को बदलने कि शिकायत निगम के अधिकारियों से की गयी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। 

 तिरंगा देश की शान है। झंडा रोहण के नियमों को झंडा संहिता में दर्शाया गया हैं। ठीक उसी तरह झंडे के रख रखाव के भी कई नियम दर्शाए गए हैं। लेकिन शायद प्रयागराज में किसी भी अधिकारी की नजर चौराहों पर लगे तिरंगो पर नहीं पड़ रही है। सिविल लाइंस का सुभाष चौराहा हो या फिर नैनी का लेप्रोशी चौराहा। दो स्थानो।पर लगे तिरंगे की हालत दयनीय हो चुकी है। 

सुभाष चौराहे पर लगा तिरंगा काफी समय से धूल फांक रहा है। चौराहे पर लगा तिरंगा पूरी तरह से बदरंग हो चुका है। वही नैनी के लेप्रोशी चौराहे पर लगा तिरंगा फट चुका है। जिसे नगर निगम ने बदलने की झमत नहीं उठाई है। शहर के प्रथम नागरिक यानि महापौर उमेश चंद्र केसरवानी, गणेश केसरवानी इस तिरंगे को बदलने के लिए कहा था, लेकिन उन्हें कर शायद समय नहीं मिला। 

बीते महापौर चुनाव के दौरान भी सुभाष चौराहे का तिरंगा झंडा फट गया था। उस वक्त महापौर रही अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अमृत विचार में प्रमुखता से चलाई गयी खबर को संज्ञान में लेते हुए तत्काल नया तिरंगा लगवाया था। जिसके बाद से यह तिरंगा उसी तरह से लगा हुआ है। इस तिरंगे को न तो साफ कराया गया और न ही इसे बदला गया। वहीं इस बावत में महपौर गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त से वार्ता करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई से मांगी थी 20 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार