बरेली: 102 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराएगी सोसाइटी
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के 102 उर्स के मौके पर संस्था आला हजरत हुजूर ताजुशशरिया वेलफेयर सोसाइटी 102 गरीबों के मुफ्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन करायेगी। सोसाइटी के संस्थापक फरमान हसन कादरी (फरमान मियां) ने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां है। रविवार को मुफ्त मोतियाबिंद जांच शिविर जसोली स्थित …
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के 102 उर्स के मौके पर संस्था आला हजरत हुजूर ताजुशशरिया वेलफेयर सोसाइटी 102 गरीबों के मुफ्त मोतियाबिंद के ऑपरेशन करायेगी। सोसाइटी के संस्थापक फरमान हसन कादरी (फरमान मियां) ने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां है।
रविवार को मुफ्त मोतियाबिंद जांच शिविर जसोली स्थित अल कुरैश सेवा अस्पताल में लगाया गया। उर्स के मौके पर 102 गरीबों के मुफ्त ऑपरेशन कराए जाएंगे। जरूरतमंद जसौली स्थित अल क़ुरैश सेवा अस्पताल में या किला स्थित सोसाइटी के हेड आफिस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
शमीम अहमद ने बताया कि शिविर में रविवार को 122 लोगों की मुफ्त जांच कर दवा दी गई। इनमें 13 लोगों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह, ममता मौर्य, नजर अंसारी, शमीम अहमद, रईस अहमद, कलीमुद्दीन, बख्तियार खान आदि का सहयोग रहा।
