बहराइच: नानपारा-बहराइच मार्ग पर सांड से टकराकर बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिसिया/बहराइच, अमृत विचार। नानपारा-बहराइच मार्ग पर रिसिया मोड़ के पास गुरुवार रात को बाइक सवार ग्रामीण सांड से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकी निवासी जगदीश (50) गुरुवार को बाइक से रिश्तेदारी में नानपारा की ओर गए थे। रात को वह बाइक से पुनः अपने घर वापस जा रहे थे।

रात नौ बजे के आसपास नानपारा बहराइच मार्ग पर रिसिया मोड़ के पास बाइक सवार के सामने सांड आ गया। बाइक सवार सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई चंदा ने बताया कि सांड के हमले में भाई की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: महिला का फंदे से कमरे में लटकता मिला शव, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के किया साथ घटनास्थल का मुआयना

संबंधित समाचार