उत्तर रेलवे ने 13 अप्रैल तक लिया ब्लॉक,ट्रेनें हो रहीं लेट-यात्रियों की बढ़ी मुसीबत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर स्थित फर्स्ट क्लास फुट ओवर ब्रिज को डिसमेंटल किये जाने के कारण 11 से 13 अप्रैल तक ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण लखनऊ-बनारस इण्टरसिटी समेत कई ट्रेनें विलंब से चल रही है। यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा ने बताया कि उक्त कार्य के चलते 13 अप्रैल को ट्रेन नम्बर-15108 लखनऊ - बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से दोपहर 1:10 के स्थान पर 3:30  बजे संचालित की जायेगी। वहीं 12 अप्रैल को 12875 नीलांचल एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट व 15066 पनवेल - गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट, 13 अप्रैल को 13168 आगरा छावनी - कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर संचालन  किया जाएगा।

जबकि 11 अप्रैल को 15024 यशवंतपुर -गोरखपुर एक्सप्रेस (अयोध्या छावनी के रास्ते) परिवर्तित मार्ग मानक नगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर-बाराबंकी जंक्शन के रास्ते, 12 अप्रैल को 19053 सूरत - मुजफ़्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग -मानक नगर-ऐशबाग जंक्शन-मल्हौर-बाराबंकी जंक्शन के रास्ते तथा 13 अप्रैल को 11080 गोरखपुर - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (बढ़नी के रास्ते ) परिवर्तित मार्ग -बाराबंकी जंक्शन-मल्हौर-ऐशबाग जंक्शन-मानक नगर के रास्ते जायेगी।

ये भी पढ़ें -Exclusive: रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट-जाली की दीवार, ट्रेनें भरेंगी रफ्तार...मवेशी नहीं पहुंच पाएंगे, घटनाओं में भी आएगी कमी, पढ़ें- पूरी खबर

संबंधित समाचार