Fatehpur: दो महीने से फरार दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, घर में घुसकर युवती संग की थी दरिंदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। घर पर अकेली युवती से पड़ोसी युवक ने घर के अंदर घुसकर वेलेंटाइन-डे के दिन जबरन दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर मारपीट करते हुए युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

घर पहुंचे परिजनो को युवती ने पूरी घटना बतायी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और दो महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वेलेंटाइन डे पर घर में मेरी पुत्री अकेली थी। परिवार के सभी लोग एक कार्यक्रम में गए थे। गांव का एक युवक विमल उर्फ मूसे 24 वर्ष ने घर के अंदर घुसकर बेटी को पकड़कर जबरन कमरे में ले जाकर मुंह बन्दकर जबरन बलात्कार किया।

बेटी ने के विरोध करने पर मारपीट करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। जब हम लोग घर पहुंचे तो बेटी ने पूरी बात बताई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

थाना प्रभारी विंनोद कुमार मौर्य ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पीड़ित युवती को मेडिकल कराया जा चुका था।

संबंधित समाचार