लखीमपुर-खीरी: शातिर अपराधी का तमंचे के साथ वीडियो वायरल, गांव वालों के उड़े होश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में एक युवक का तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। पकड़ा गया युवक शातिर अपराधी बताया जा रहा है। 

बुधवार की शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमे एक युवक तमंचा लिए हुए जा रहा है। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो थाना खीरी के मल्हपुर गांव का है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रामलोटन गांव मल्हपुर का रहने वाला रामलोटन है। उसके खिलाफ थाना खीरी समेत जिले के अन्य थानों पर चोरी, लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: मजदूरी के लिए घर से निकले युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव