बसपा ने छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर किए उम्मीदवार घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी कर तीन प्रत्याशियों का ऐलान किया। पार्टी ने कोरबा, दुर्ग और रायपुर से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। बसपा ने रायपुर से ममता रानी साहू को टिकट दिया है। वहीं दुर्ग से दिलीप कुमार रामटेके और कोरबा से दुजराम बौद्ध को चुनावी मैदान में उतारा है। 

इसके पहले बसपा ने सरगुजा (सु) से संजय एक्का, रायगढ़ (सु) से इन्नोसेंट कुजूर और बिलासपुर से अश्विनी रजक को उम्मीदवार बनाया है।पार्टी ने जांजगीर-चांपा (सु) से डॉ रोहित कुमार डहरिया, बस्तर (सु) से आयतु राम मंडावी, राजनांदगांव से देवलाल सूर्यवंशी, महासमुंद से बसन्त सिन्हा और कांकेर (सु) से तिलकराम को प्रत्याशी बनाया है।बसपा छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल