प्रतापगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा

रानीगंज/प्रतापगढ़, अमृत विचार। मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पिता- पुत्र असंतुलित हो गए।इससे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन उसे सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराया।

जनपद वाराणसी के 42 वर्षीय सुहैल अहमद अपने बेटे 18 वर्षीय हुजैफ के साथ वाराणसी से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन से मिर्जापुर चौहारी में स्थित अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। शुक्रवार की देर शाम 7.50 बजे मां बाराही देवी धाम स्टेशन पर पहुंची थी। दोनों ट्रेन से उतरने लगे तभी असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसे में हुजैफ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकि सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गए। आस - पास के लोग दोनों को प्लेटफार्म पर ले आए। हुजैफा की सांस थम चुकी थी, जबकि सुहैल गंभीर रूप से घायल थे। उसे आनन- फानन में उपचार के लिए सीएचसी रानीगंज ले गए। एसओ रानीगंज आदित्य सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है, एक घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्कूल में प्रवेश करने से रोका, प्रधानाचार्य ने जारी किया तुगलकी फरमान

संबंधित समाचार