UP Board Result 2024: अयोध्या के सात मेधावियों ने टॉप 10 में हासिल किया स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। UP Board Result 2024: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के शनिवार को घोषित परिणाम में हाईस्कूल के प्रदेश के टॉप 10 में अयोध्या के सात मेधावियों ने स्थान हासिल किया है।

प्रदेश में सातवां स्थान पाने वाले में तीन छात्र शामिल हैं जिनमें सेवरा के बलदेव इंटर कॉलेज के पीयूष, उरुर अमौना देवा इंटर कॉलेज के आनंद कुमार और सिलौनी मया के नंद किशोर स्मारक इंटर कॉलेज के तरुण तिवारी शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदेश में नौवां स्थान कनौसा गल्र्स इंटर कॉलेज की सिद्धि श्रीवास्तव और रामपुर भगन के वीनस इंटर कॉलेज की शालिनी यादव ने हासिल किया है।

महादेवगंज गोयड़ी की दीपाजलि व रामपुर भगन के डायमंड इंटर कॉलेज के अवनीश प्रताप ने दसवां स्थान हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है।

संबंधित समाचार