रामपुर : उधार के पैसे मांगने गई महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 आरोपियों ने बंदूक निकालकर, दी जान से मारने की धमकी,  उधार में दिए 70 हजार रुपये मांगने गई थी महिला

रामपुर,अमृत विचार। उधार के पैसे मांगने गई महिला से आरोपियों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

अजीमनगर थाना एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसने पांच माह पहले आसकार को 70 हजार रुपये उधार दिए थे। महिला का आरोप है कि जब वह 21अप्रैल को  अपने पैसे वापस लेने गई,तो आसकार और उसका भाई किसी बहाने से उसको छत पर ले गए। जहां उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बिस्तर के नीचे रखी बंदूक को निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।  उसके बाद महिला थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को सारा मामला बताया और थाने में तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी आसकार, अखलाक और सत्तार हुसैन  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: इंटरमीडिएट में किसान के बेटे ने कड़ी मेहनत कर प्रदेश में पाया 8वां स्थान, परिवार में खुशी की लहर

संबंधित समाचार