पीलीभीत: अप्रैल में मई की गर्मी का अहसास, तापमान पहुंचा 37 डिग्री सेल्सियस के पार, सड़कों पर सन्नाटा, धूप कर रही परेशान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: मौसम की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि हो ही रही है, वहीं न्यूनतम तापमान भी अब उछाल मारने लगा है। अप्रैल में ही तापमान ने मई-जून की गर्मी का एहसास करा दिया है। चिलचिलाती धूप से इंसान ही नहीं, पशु पक्षी भी बेहाल दिख रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो माह के आखिर तक यह तापमान 40 डिग्री के पार होगा। जो अभी और परेशान करेगा।

अप्रैल माह में सबसे गर्म दिन मंगलवार का रहा। पारा 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान गरम पछुआ हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाती रहीं। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में अभी तापमान से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बुधवार को भी सुबह सात बजे से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करती रही। 

गर्म हवाओं के थपेड़े सहते हुए तपती सड़क से गुजर रहे लोग बेहाल दिखे।  दस बजे से आसमान से आग बरसने लगी। गर्म हवाएं बदन को झुलसा रही थीं। व्यस्त बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखा। कोई चश्मा तो कोई सिर पर गमछा लपेटे धूप से बचाव करता रहा। आलम यह रहा कि कूलर और पंखे से निकलने वाली हवा भी गर्म रही। हवाएं भी लू का एहसास करा रही है। डॉक्टरों की सलाह है कि अपने शरीर का ख्याल रखें। अधिक से अधिक पानी पीएं।

अभी 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान
अप्रैल में प्रतिदिन तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। माह के आखिर तक 40 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंच सकता है।  वर्ष 2023 में तापमान सामान्य स्थिति में रहा था। इस बार कुछ ज्यादा मौसम गर्म बना हुआ है--- डॉ. एसएस ढाका, कृषि वैज्ञानिक।

 इस तरह रहा जिले का तापमान डिग्री सेल्सियस में
15 अप्रैल - अधिकतम 34.5 न्यूनतम- 21.7
16 अप्रैल -  अधिकतम 35.4 न्यूनतम- 21.7
17 अप्रैल -  अधिकतम 36.3 न्यूनतम- 22.5
18 अप्रैल - अधिकतम 36.7 न्यूनतम- 22.6
19 अप्रैल - अधिकतम 36.4 न्यूनतम- 23.8
20 अप्रैल - अधिकतम 36.9 न्यूनतम- 23.5
21 अप्रैल - अधिकतम 37.3 न्यूनतम- 24.0
22 अप्रैल - अधिकतम 37.6 न्यूनतम- 24.5
23 अप्रैल -  अधिकतम 37.8 न्यूनतम- 23.7

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: हैलो! मैं कृषि निदेशालय से बोल रहा हूं...खाते में रुपए डाल दीजिए

संबंधित समाचार