सुलतानपुर: कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कूरेभार/सुलतानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र कूरेभार के गजऊराय पुरवा में गांव के बाहर कुएं में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शिवम शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा (25) का शव शुक्रवार को  गांव के बाहर कुएं में मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

बताते चले तीन साल पहले मृतक का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वह काफी दिन तक कोमा में रहा। जब वह कोमा से बाहर आया तब से उसका दिमाग कम काम करने लगा और वह मंद बुद्धि की तरह हो गया। मृतक गुरुवार की शाम से ही घर से लापता हो गया था और उसका शव शुक्रवार की दोपहर गांव के ही कुएं में मिला, जब कि, उसका चप्पल कुएं के बाहर पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का BJP पर प्रहार- भाजपा ने देश के भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफियाओं को अपने गोदाम में रख लिया

संबंधित समाचार