Farrukhabad: जूठे बर्तन नहीं साफ करेगा तो क्या दफ्तर में काम करेगा...थानाप्रभारी ने चौकीदार को दी धमकी, ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में थानाप्रभारी ने चौकीदार को दी धमकी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जूठे बर्तन नहीं साफ करेगा तो क्या दफ्तर में काम करेगा। चौकीदारी करेगा तो बर्तन धोने ही पड़ेंगे। यह धमकी मेरापुर थानाप्रभारी को चाैकीदार को दे रहे है। जिसका ऑडियो सोशल मीडियो में वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसे किसी भी वायरल ऑडियो की अमृत विचार डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है।

थानाप्रभारी मेरापुर ने चौकीदार को डांटते हुए कहा कि उस दिन मेरे कहने के बाद भी बिना काम किए चला गया। जब चौकीदार ने कहा कि उसे याद नही रहा तो थानाप्रभारी ने उसे जमकर फटकार लगाई। चौकीदार ने थानाप्रभारी से कहा कि वह अपने घर पर बर्तन नही धुलता है तो तुम्हारे जूठे बर्तन कैसे धोए। 

इतने पर थानाप्रभारी नवीन आग बबूला हो गए। उन्होंने चौकीदार को जमकर खरी खोटी सुना दी। यही नहीं चौकीदार को उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजने की धमकी दे डाली। चौकीदार ने थानाप्रभारी का ऑडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में थाने के दीवान जयपाल ने थानाप्रभारी की अपने मोबाइल से बात कराई। चौकीदार का कहना है कि थानाप्रभारी नवीन उसका शोषण कर रहे है।

ये भी पढ़ें- Banda: बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर...दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत, सब्जी बेचकर वापस घर आते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार