छत्तीसगढ़: तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, तालाब किनारे बच्चों के कपड़े मिले रखे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर शाम की है जब दोनों किशोर अपने घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार जनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह मामला दशरंगपुर चौकी का है। दशरंगपुर पुलिस के अनुसार गांव में कल शाम दो किशोर तालाब में नहाने गए थे। तालाब के पानी अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई। तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए मिले। जिसके बाद तालाब में देर रात खोजबीन शुरू की गई तो तालाब से दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ। दोनों मृत बच्चों का नाम रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार है।

ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला: ईडी ने 205 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की कुर्क