मुरादाबाद: सरहद पर शहीद हुआ डिलारी का लाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिलारी,अमृत विचार। डिलारी गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान नरेश सिंह गौतम (30) पुत्र डालचंद सिंह श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान खाई में ट्रक गिरने से शहीद हो गए। गुरुवार की देर रात नरेश सिंह के शहीद होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसर गया। डिलारी गांव निवासी डालचंद …

डिलारी,अमृत विचार। डिलारी गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान नरेश सिंह गौतम (30) पुत्र डालचंद सिंह श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान खाई में ट्रक गिरने से शहीद हो गए। गुरुवार की देर रात नरेश सिंह के शहीद होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसर गया।

डिलारी गांव निवासी डालचंद सिंह के तीन पुत्र हैं, जिसमें नरेश सिंह गौतम सबसे छोटे थे। नरेश वर्ष 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर में चल रही थी। जबकि उनके सबसे बड़े भाई की सीआरपीएफ में असम में तैनाती है। वहीं नरेश सिंह गौतम के मझले भाई गांव में पिता के साथ खेती-किसानी करते हैं। नरेश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले थाना डिलारी के गांव मंझौली निवासी सोनम उर्फ सोनिका से हुई थी। उनकी एक छह माह की बेटी है। एक माह पहले ही छुट्टियां बिताकर वह ड्यूटी पर गए थे।

गुरुवार की रात सीआपीएफ पोस्टेड अधिकारी ने नरेश के परिजनों को सूचना दी कि श्रीनगर में खाई में ट्रक गिरने से जवान नरेश सिंह गौतम शहीद हो गए हैं। बेटे के शहीद होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। इससे उनके घर पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जवान के शहीद होने की सूचना फैलते ही गांव में मातम पसर गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह घर पर पहुंचेगा।

संबंधित समाचार