मुरादाबाद : स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही अधिकारियों पर पड़ रही भारी, मंगल बाजार बना गले की फांस

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

व्यापारियों और नागरिकों के नुकसान के चलते जन सत्ताधारी पार्टी के विधायक व अन्य जन प्रतिनिधि भी नाराज, नगर विधायक ने स्मार्ट सिटी की सिटी लेवल एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में भी कार्यों में देरी पर उठाया था सवाल

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के काम में लापरवाही अधिकारियों पर भारी पड़ रही है। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (तकनीकी) अनिल कुमार मित्तल का कार्यों में रुचि न लेने व प्रगति में पिछड़ने पर वेतन भुगतान भी रोका गया है। वहीं जनप्रतिनिधियों की नाराजगी भी निगम प्रशासन की किरकिरी करा रहा है।
बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क और रेट्रोफिटिंग ऑफ ओल्ड मार्केट एरिया के काम में शिथिलता के चलते आए दिन स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों को लेकर सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि ही नाराजगी जता चुके हैं। 

भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता दो दिन पूर्व नगर आयुक्त से मिलकर कार्यों में देरी और इसके चलते व्यापारियों के उत्पीड़न पर अपनी आपत्ति जताकर नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ से व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कह चुके हैं। उनके साथ आए व्यापारियों ने नगर विधायक से निगम प्रशासन की मनमानी से हो रहे नुकसान को लेकर अपना गुस्सा दिखाया था। महापौर से भी व्यापारियों ने विरोध जताया था। नगर विधायक ने नगर निगम की सिटी एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में भी बुध बाजार, रामगंगा विहार आदि क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही व शिथिलता पर नाराजगी जताकर काम में तेजी लाने के लिए कहा था। 

विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त भी कई बार बैठकों में निगम के कामों में पारदर्शिता की बात उठा चुके हैं। टाउनहाल क्षेत्र में लगने वाले मंगल का बाजार को बंद करने के लिए व्यापारी कई बार आवाज उठा चुके हैं। नगर विधायक ने भी नगर आयुक्त से मुलाकात के दौरान मंगल के बाजार को बंद कराने और व्यापारियों का उत्पीड़न न होने देने की बात कही थी। बावजूद इसके हर बार मंगल का बाजार लगना निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

बुध बाजार क्षेत्र में स्मार्ट सिटी का कार्य लगभग पूरा होने को है। कार्य में शिथिलता पर कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चेतावनी दी गई है। जो भी अधिकारी कर्मचारी कार्य में शिथिलता बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने के विवाद में सलाउद्दीन का हुआ मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार