Auraiya: पीतांबरा वाटिका में धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, लंबी चोटी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। पीताम्बरा वाटिका दिबियापुर में धूमधाम से भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हवन पूजन के उपरांत भगवान परशुराम के जीवन परिचय व जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। इसके उपरांत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले समाज के साथियों का सम्मान किया गया, इसके उपरांत सनातन धर्म के प्रतीक शिखा को प्रोत्साहित करने हेतु लंबी चोटी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में 35 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमे वयस्कों में सचिन दुबे चोटीवाला ने 24 इंच लम्बी चोटी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, सोनू अग्निहोत्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं 14 वर्ष से कम के बच्चों की प्रतियोगिता में एकलव्य दुबे चोटीवाला उम्र 4 वर्ष 13 इंच लम्बी चोटी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सम्मान समारोह में सवर्ण समाज के प्रधानों ,चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य व अन्य समाज सेवियों को पुरुष्कृत किया गया।इस क्रम में अखिलेश दुबे प्रधान क्योंटरा,अमरेश पांडेय प्रधान कोठीपुर,मोहित सिंह प्रधान बूढादाना,राघव मिश्रा चेयरमैन दिबियापुर, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे, के साथ समाज सेवी धीरज शुक्ला, जीत कुमारी दुबे, अभिनन्दन त्रिपाठी दददा आदि लगभग 200 लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संचालन महेश पांडेय ने किया, आयोजक अरविंद पांडेय व्यवस्थापक सवर्ण समाज सेवा संस्थान ,विप्र वंश दिबियापुर के पदाधिकारी रहे। इस अवसर पर सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, ब्राम्हण महासभा जिला प्रभारी दीपू मिश्रा, सचिन चोटीवाला, कोर कमेटी सदस्य पंकज तिवारी ,अम्बर पांडेय ,अनूप तिवारी, राघवेंद्र चौहान, सुमन चतुर्वेदी, उमेश द्विवेदी, सम्पूर्णा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: छात्र को बर्बरतापूर्ण यातनाएं देने के मामले में एक और दरिंदा गिरफ्तार, चार आरोपियों की हो रही तलाश

 

संबंधित समाचार