अमरोहा : छात्र को बस से उतार कर हॉकी व डंडों से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में यूनिवर्सिटी से घर लौट रहे बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र को कुछ लड़कों ने बस से उतार कर हॉकी और डंडों से बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में बाबू का परिवार रहता है। उसका बेटा अभिषेक मुरादाबाद के आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार को शाम वह यूनिवर्सिटी से बस में सवार होकर घर लौट रहा था तब अमरोहा मंडी धनौरा मार्ग पर लॉ कॉलेज के पास कुछ लड़कों ने अभिषेक को बस रुकवा कर उतार लिया था और उसके साथ हॉकी और डांडू से बेरहमी से मारा पीटा। इस घटना में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

गंगा में नहाते समय युवक लापता
कैसरा। शुक्रवार दोपहर ग्राम बुदरा खुर्द तहसील थाना चांदपुर जिला बिजनौर के रहने वाले सिपिया गंगा घाट पर तोतराम की पत्नी प्रकाशो का अंतिम संस्कार करने घाट पर आये थे। नहाने के लिए समरपाल भी गंगा में डूबकी लगाने गंगा में कुद गया। कुछ देर बाद समरपाल का कुछ पता नहीं चला। समरपाल की डुबने की सूचना पर शेरपुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल सका।

कांच की गोली निगलने से मासूम की मौत
आदमपुर।  कांच की गोली निगलने से मासूम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बच्ची की मौत से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। तहसील क्षेत्र के गांव ओगपुरा निवासी सतीश की 11 माह की बेटी अंशु गुरूवार की शाम घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते समय उसने कांच की गोली निगल ली। जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन बच्ची को आदमपुर के निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने संभल रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका तीन भाई बहन में सबसे छोटी थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढे़ं : IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स पर जीत दर्ज करके प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स 

संबंधित समाचार