गोंडा: चूल्हा ठीक करते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, दंपति झुलसे, पति की हालत गंभीर
करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र को मोहल्ला सकरौरा में शुक्रवार की देर शाम गैस का चूल्हा ठीक करते समय गैस सिलेंडर में आग लग जाने से पति पत्नी झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार से बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दंपति को अस्पताल को बर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया है जहां पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
करनैलगंज को सकरौरा मोहल्ले में रहने वाले अशोक कुमार कनौजिया के मुताबिक शुक्रवार की शाम को जाना बनाते समय उनके गैस चूल्हे में खराबी आ गयी। पत्नी ने चूल्हा ठीक करने बुलाया तो वह बिना सिलेंडर बंद किए उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी और अशोक कनौजिया पत्नी भोली समेत झुलस गए।
घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार को बाद उन्हे जिला अस्पताल को लिए रेफर कर दिया। अशोक व उनकी पत्नी भोली को जिला अस्पताल को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित मां की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में पसरा सन्नाटा
