अकबरपुर चेयरमैन ने समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन, डिप्टी CM ने दिलाई सदस्यता
अंबेडकरनगर/लखनऊ, अमृत विचार। अकबरपुर नगरपालिका के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा को सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा की पट्टिका पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि चन्द्र प्रकाश तीसरी बार अकबरपुर नगर पालिका परिषद से निर्दलीय अध्यक्ष बने हैं। बसपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले चन्द्र प्रकाश 2017 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे और भाजपा ने उन्हें अकबरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ाया, लेकिन वह हार गए थे। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। 2023 के नगरपालिका चुनाव में चन्द्रप्रकाश ने निर्दलीय अकबपुर नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल किया। पिछले कुछ दिनों से चल रही चर्चा को विराम देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा ज्वाइन कर लिया है।
