बाराबंकी: प्रदेश महामंत्री संजय राय का निशाना, बोले- राहुल गांधी को कोचिंग की आवश्यकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली का आमंत्रण देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर घर संपर्क करेंगे। पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अभी कोचिंग की आवश्यकता है, क्योंकि उनमें राजनैतिक समझ की कमी है। 

प्रदेश के गत तीन चरणों में मतदान प्रतिशत घटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्थक नरेंद्र मोदी को पूरे जोश के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। मगर विपक्ष अपने वोटरों को भरोसा दिलाने में नाकाम साबित हो रहा है। इसी कारण विपक्ष के समर्थकों में वोट देने का उत्साह नजर नहीं आ रहा है। जिसके चलते मतदान प्रतिशत में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रत्येक सीट पर प्रधानमंत्री मोदी ही लड़ रहे हैं और देश की जनता का हर वोट प्रधानमंत्री के लिए है। 

उन्होंने कहा कि जिले में पीएम की रैली में सभी विधानसभाओं से समर्थकों का सैलाब उमड़ेगा। केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर उन्होंने कहा कि उनके चुनाव प्रचार करने से भाजपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दिल्ली की जनता सभी सात सीटों पर भाजपा को जिताकर  केजरीवाल को मुंहतोड़ जवाब देगी। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, रैली के जिला प्रभारी बसंत त्यागी, एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर श्वेता सिंह, मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, गुरुशरण लोधी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने औरैया में किया रोड शो, बोले- BJP सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और कितना अन्याय किया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज