लखीमपुर खीरी: लॉकअप में बंद आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए भाजपाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के मोहम्मदी थाने में शुक्रवार देर रात क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में पंहुचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और लॉकअप में बंद एक आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए। आरोप है कि शराब के नशे में धुत भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। लॉकअप में …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के मोहम्मदी थाने में शुक्रवार देर रात क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में पंहुचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और लॉकअप में बंद एक आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए। आरोप है कि शराब के नशे में धुत भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। लॉकअप में बंद व्यक्ति को जहां पुलिस आरोपी बता रही है, वहीं भाजपाई उसे कार्यकर्ता बता कर पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं।

बताते हैं कि शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा क्षेत्र में मौजूद थीं। उनके स्वागत समारोह के कार्यक्रम में तमाम भाजपाई इकट्ठा हुए थे। यहां भाजपा कार्यकर्ता पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी कार्यकर्ता को पकड़कर थाने ले आई। कार्यकर्ता का आरोप है कि थाने में पुलिस ने उसको जमकर लाठी-डंडों से पीटा और हवालात में बंद कर दिया।

इस मामले की सूचना मिलते ही विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह अपने तमाम समर्थक लेकर कोतवाली पहुंच गए और हंगामा काटा। पुलिस के साथ भाजपाइयों ने जमकर बहस बाजी की और लॉकअप में बंद भाजपा कार्यकर्ता को जबरन छुड़ा कर अपने साथ ले गए। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया है कि हंगामे के समय भाजपा कार्यकर्ता शराब के नशे में थे और उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की। महिला पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की पूरी जानकारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी को दी। वहीं, कोतवाली के भीतर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

संबंधित समाचार