छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, घायल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जूटमिल थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी ने रविवार दोपहर खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि रक्तरंजित कॉन्स्टेबल को यहां मेट्रो हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। आरक्षक की गम्भीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक शहर के चांदमारी मोहल्ले में रविवार दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जूटमिल थाने के आरक्षक सनी मालाकार के घर से गोली चलने की आवाज आई। सनी के पिता त्रिलोचन मालाकार भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवारत हैं और वह बाजार गए थे।
गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल मातहत अफसरों के साथ मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सनी के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने घरेलू कलह से आत्मघाती कदम उठाना लिखा है।
ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, तलाशी अभियान जारी
