लखनऊ : दूसरा निकाह करने के लिए पहली पत्नी को थमाया तलाकनामा

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

दिव्यांग बेटे के जन्म लेते ही महिला को किया जाने लगा प्रताड़ित, गाजीपुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

अमृत विचार, लखनऊ। गाजीपुर थाने में एक महिला ने शौहर के खिलाफ तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दिव्यांग बेटे के जन्म लेते ही उसे तरह-तरह की यातनांए दी जाने लगी। इसी बीच शौहर दूसरे निकाहा करने का मन बनाने लगा। महिला के विरोध किए जाने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने महिला के पति समेत छह परिवारिक सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक विकास राय के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली महिला का निकाह वर्ष 2004 में अयोध्या जनपद के रुदौली निवासी युवक से हुआ था। लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2007 में उनके एक बेटे को जन्म दिया, जो दिव्यांग था। इलाज में काफी रुपया खर्च करने के बावजूद बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि शौहर दूसरी औलाद न होने पर उससे तरह-तरह की यातनाएं देने लगा।

जिसमें उसके परिवारिक सदस्य भी शामिल थे। इसी बीच शौहर दूसरा निकाह करने का मन बनाने लगा। जब यह बात पीड़िता को पता चली तो वह ऐतराज जताने लगी। जिसके बाद शौहर ने परिवारिक सदस्यों के संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि नवम्बर 2023 में पीड़िता की बहने उससे मिलने ससुराल आई थी। तभी बहनों के सामने शौहर ने उसे तलाकनामा थमा दिया। बहनों के विरोध करने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं प्राथमिकी दर्ज कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। 

संबंधित समाचार