प्रयागराज में अपहृत नाबालिग बच्चा वाराणसी से बरामद, सगे मामा ने किया था अगवा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

प्रयागराजः प्रयागराज जिले के यमुना नगर के एक गांव से अपहृत पांच साल के बच्चे को पुलिस ने रविवार रात वाराणसी से सकुशल बरामद कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को मांडा थाना क्षेत्र के सराय कलां गांव में प्रतीक (पांच) अपने स्कूल से लौटकर घर के सामने पहुंचा ही था तभी एक वैन में कुछ लोग वहां आए और उसे उठा ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार रात बच्चे को सकुशल वाराणसी से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्चे से पूछताछ में पता चला कि उसका अपहरण उसके सगे मामा और एक रिश्ते में दूर के मामा ने किया था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही अपहरण का मकसद पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार