बदायूं: प्रशासन की सख्ती के बाद जागा मलेरिया विभाग, शुरू किया छिड़काव
नाली में मच्छर नाशक का छिड़काव करता कर्मचारी
बदायूं, अमृत विचार। शहर के नाली नालों में भरी गंदगी के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। संक्रामक रोगों की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन की सख्ती के बाद मलेरिया विभाग की नींद टूटी है। नालियों में मच्छर नाशक दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है।
शहर में सभी नालों में भारी गंदगी है। हालांकि नालों की सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। उधर मलेरिया विभाग भी हरकत में आ गया है। संक्रामक रोगों की आशंका के चलते मच्छर नाशक दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार को जिला अस्पताल के सामने कर्मचारियों की कॉलोनी में मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया गया। इन नालियों में गंदगी अधिक होने से मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे बीमारियां फैल सकती हैं। मच्छर पनपने की शिकायत पर ही यहां पर मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया गया है। इसी तरह अन्य कॉलोनियों में भी मच्छर नाशक दवा का छिड़काव किया जाना है।
ये भी पढे़ं- बदायूं: पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 27 घायल
